Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 1099 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 अप्रैल।  रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 1099 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजैन्सियों द्वारा मंडियों में आए हुए समूचे गेंहू की खरीद की जा रही है और सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।

डीएफएससी जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 774 मीट्रिक टन, बापौली में 116,इसराना में 188 मीट्रिक टन, पानीपत में 21 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है  और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के  लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments