Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


स्टारलिंक को अनुमति देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर हो मंथन : स्वदेशी जागरण मंच पानीपत ।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 22, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह इंटरनेट सेवा की अनुमति देने से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संप्रभुता के पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। इस संबंध में मंच के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंच के प्रांत कोष प्रमुख सीए जितेंद्र गुप्ता ने स्टारलिंक की सेवा से जुड़ी संभावित सुरक्षा चुनौतियों और दुष्परिणामों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपायुक्त के साथ विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने ज्ञापन राष्ट्रपति तक शीघ्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला संयोजक विजेंद्र अत्रि सहित अवनीश ठाकुर, नमन झांब, तरुण मुंजाल, अधिवक्ता राजीव शर्मा एवं अजय अंतिल उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply