Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर 115 लोगों ने रक्त दान किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 29, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : कृपाल आश्रम नूरवाला पानीपत में हिसार कृपाल आश्रम से आए परिचर अश्विनी ने संत राजेंद्र सिंह जी महाराज की तालीम से अवगत कराया सत्संग में बताया 1974 में संत कृपाल सिंह जी महाराज चोला छोड़ने के बाद .संत दर्शन सिंह जी महाराज ने 15 वर्ष तक रूहानियत का कार्यभार संभाला और सत्य के जिज्ञासुओ रूहानी रास्ते पर चलाते रहे और 30 मई को 1989 महा समाधि में लीन हो गए अब मिशन का कार्य संत राजेंद्र सिंह जी महाराज संभाल रहे हैं जोकि संत होने के साथ-साथ एक वैज्ञानिक भी हैं.

करनाल सांसद संजय भाटिया ने मिशन की तारीफ की और लाइब्रेरी और मेडिटेशन हॉल के लिए 1100000 रुपए आश्रम को देने के लिए कहा डॉक्टर के गुलाटी जोनल इंचार्ज हरियाणा ने सांसद संजय भाटिया को फुलो का गुलदस्ता देकर देकर उनका सम्मान किया संजय भाटिया ने कहा कृपाल आश्रम में करोना काल में भी बहुत बड़ी सेवा की है ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता यह बहुत ही बड़ा महान कार्य है ग्रामीण विधायक ने संत दर्शन सिंह जी महाराज का एक शेर मे कहा के संत दर्शन सिंह जी महाराज कहते थे और वो अपनो से जो कतरा के चले है हम वो हे जो गेरो को भी अपना के चले है
मेयर अवनीत कौर ने संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 बरसी और 33 वां ही रक्तदान लगाया में हर समय गुरु की याद दिलाता है .अवनीत कौर ने कहा संत दर्शन सिंह जी महाराज एक सूफी संत थे.
जोनल इंचार्ज डॉ के एल गुलाटी आए हुए मुख्य अतिथि दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया संत सतगुरु हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने का रास्ता बताते हैं केएल गुलाटी ने कहा कि हमें कम से कम ढाई घंटे भजन सिमरन करना चाहिए और निस्वार्थ भाव की सेवा करनी चाहिए प्रधान सरदार राजा सिंह ने सारी संगत का धन्यवाद किया 60 लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई उन्होंने दवाई दी गई 50 लोगों का फिजियोथैरेपी किया गया 115 भाई बहनों ने रक्तदान किया उप प्रधान सतीश सचदेवा ने कहा अगर हम रक्तदान करते हैं हमें नहीं मालूम रक्त की एक बूंद किसकी जान को बचाती है यह बहुत ही बड़ा महादान है सेक्ट्री योगराज ने कहा कि अगर हम रक्तदान करते हैं तो इसमें शरीर में कोई कमी नहीं आती और यह रक्त 24 घंटे में पूरा हो जाता है रक्तदान करने से अटैक नहीं ब्लड का सर्कल बराबर चलता है.

केशियर राकेश मुथरेजा ने कहा कि अगर कोई भी आप दान एक हाथ से करते हैं तो दूसरे हाथ को मालूम नहीं होना चाहिए उसे ही निस्वार्थ दान कहा जाता है जोगिंदर नरूला ने कहा 30 मई को महाराज जी की बरसी पर भारत के सभी सेंटरों का मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी 30 मई को कृपाल आश्रम नूरवाला में रात को 7:00 से 10:00सर्व धर्म सम्मेलन होगा और इसमें सभी धर्मों के संत अपने विचार रखेंगे
इस सेवा के कार्य में जोनल इंचार्ज केएल गुलाटी प्रधान राजा सिंह योगराज सतीश सचदेवा राकेश मुथरेजा जोगिंदर नरूला चमन गुलाटी गुलशन सुनील अशोक सलूजा राजू ठकराल नंदलाल साहिल सुखीजा कृपाल आश्रम के सभी सेवादारों ने मिलजुल कर सेवा की

Comments