Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


इनर व्हील क्लब के लोगो प्रिंट वाले 750 बैग स्कूली बच्चों को वितरित किये जायेंगे. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 9, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : निजामपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इनर व्हील क्लब की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर पूजा  मेहंदीरत्ता  के साथ जिला अध्यक्ष सीमा कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल रही। वही इनर क्लब टीम की सभी महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया। वही इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर पूजा  मेहंदीरत्ता  ने बताया कि हमने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। जिसमें हमने इनर व्हील क्लब के प्रिंटेड 750से 780 बैग लोगो के साथ बनवाए थे। 750बैग से हमने इनर व्हील क्लब का लोगो बनाया है जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वही इनर व्हील क्लब की तरफ से यह तमाम बैग अब जरूरतमंद बच्चों में बांट दिए जाएंगे।
इसके साथ ही हमारे क्लब की तरफ से हम एक एंबुलेंस जन सेवा दल को दे रहे है। क्योंकि हमने देखा है कि जन सेवा दल निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं।
एक डायलिसिस मशीन जो हम जनसेवा हॉस्पिटल को दे रहे हैं। जो काबड़ी रोड पर स्थित है और उसके साथ में हम 40000 रुपए के करीब की दवाइयां भी भी दे रहे हैं।
उसके बाद हमने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डडोला में हमने एक क्लासरूम बनवाया है। जो अनीता तायल हमारे क्लब की मेंबर है उनके द्वारा क्लासरूम के साथ लाइब्रेरी की बुक और फर्नीचर की भी व्यवस्था करवाई गई है। उसके साथ एक म्यूजिक सिस्टम भी स्कूल को दिया गया है। वही इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर पूजा मेहंदीरत्ता  ने कहा कि आज निजामपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहां पर भी हमने स्कूल में दो कमरों की छत के साथ रूम के निर्माण में भी जो भी खर्चा है उसको हम कैश स्कूल को दे रहे हैं ताकि यह बनवा सके। इसके साथ एक म्यूजिक सिस्टम भी हम स्कूल को दे रहे हैं।
भविष्य को लेकर उन्होंने कहा हमें जहां-जहां लगता है कि यहां पर समाज में सहायता की आवश्यकता है। चाहे वह मेडिकल से लेकर एजुकेशन हो किसी भी तरह की सहायता हो समाज में जहां भी हमें कुछ ऐसा दिखाई देता है। इनर व्हील क्लब वहां पर मदद करता है। इनर व्हील क्लब किसी से मदद नहीं लेता बल्कि जो हमारी संस्था की मेंबर है वह अपने पास से समाज में सहायता करती हैं। चाहे वह गरीब बच्चों से संबंधित सेवा हो। हमारी संस्था दिल खोलकर हर प्रकार की मदद करती है। भविष्य में भी हम इसी तरह सेवा करते रहेंगे।

Comments