जूआ खेलते 13 युवक गिरफ्तार : दाव पर लगी 32080 रूपए की नगदी बरामद
BOL PANIPAT : 30 नवम्बर 2022, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से तीन जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 32080 रूपए की नगदी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान राजीव पुत्र दर्शन लाल निवासी नूरवाला, कार्तिक पुत्र विजय, नितिन पुत्र गुलशन, नीरज पुत्र राकेश निवासी विष्णु कॉलोनी, अशोक पुत्र नारायण निवासी कृष्ण नगर, सागर पुत्र तारचंद, गौरी पुत्र पवन, रत्न पुत्र गुरमीत, साहिल पुत्र अनिल निवासी तहसील कैंप, चिराग पुत्र नरेश निवासी पटेल नगर, दीपक पुत्र कृष्ण निवासी राम नगर पानीपत व अंकित पुत्र नरेंद्र, अंकित पुत्र चंद्र निवासी गनौर सोनीपत के रूप में हुई है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम मंगलवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि 10/12 युवक अनाज मंडी कट के पास एक होटल में जन्म दिन पार्टी करने के नाम पर होटल के हॉल को किराये पर बुक कर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 13 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 32080 रूपए की नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments