Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपए की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपए की ठगी करने के आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिल निवासी टीडीआई के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वसीम पुत्र मोहसीन निवासी बराना ने शिकायत देकर बताया था की उसकी 5 साल से टीडीआई निवासी अनिल पुत्र विक्रम के साथ जान पहचान है। पहले दोनों एक ही बैंक में कार्यरत थे। अनिल वर्तमान में सनौली रोड स्थित आईआईएफएल फाईनेंस गोल्ड लोन ब्रांच में मैनेजर कार्यरत है। मार्च 2024 में अनिल उससे मिलकर कहने लगा कि लोन लेने के बाद कुछ लोग बैंक से डिफाल्टर हो गए है। उनका करीब 35 लाख रूपए का सोना 25 लाख रूपए में मिल जाएगा। वह 25 लाख का इंतजाम कर ले। उसे सोना दिलवाकर कुद ही दिन में अच्छे दाम में बिकवा देगा। उसने अनिल की बातों पर विश्वास कर बैंक ऑफ बड़ौदा से अपनी फर्म के नाम लोन करवा 8 अप्रैल 2024 को 3 लाख व 10 अप्रैल को 8 लाख रूपए आरटीजीएस के माध्यम से अनिल को दे दिए।
पैसे लेने के बाद अनिल ने कहा उक्त पैसे से गोल्ड खरीदकर आगे 2 लाख के प्रॉफिट पर बेच दिया है। अनिल ने खाते में 2 लाख रूपए भेज दिए।
15 अप्रैल 2024 को अनिल ने और 12 लाख रूपए का सोना छूटने की बात कही। अनिल के कहने पर उसने खाते में 12 लाख रूपए भेज दिए। 4 मई 2024 को अनिल ने उसके खाते में 1 लाख रूपए डालकर बाकी प्रॉफिट व 23 लाख रूपए 10 दिन में देने के लिए कहा।
उसे टीडीआई स्थित घर बुलाकर अनिल व उसकी पत्नी सोनिया ने एक हफ्ता और इंतजार करने के लिए कहा। अनिल की पत्नी सोनिया कहने लगी उसने अपनी सहेलियों से भी पैसे लिए है। एक सप्ताह में 50 लाख का सोना नीलाम होने से पहले खरीदना है। दोनों ने उससे और 10 लाख रूपए मांगे। दंपत्ती मिलकर कहने लगे कि पैसे नहीं दे पाए तो अपना टीडीआई का मकान उसके नाम करवा देंगे। अनिल ने मकान की रजिस्ट्री की छाया प्रति उसे दी।
एक सप्ताह का समय पूरा होने पर उसने फोन किया अनिल कहने लगा उसने 23 लाख का सोना खरीद लिया है, सोना अभी बिका नहीं है। उसके पैसे वापिस नहीं मिल रहे थे तो उसने अनिल को सोना देना के लिए कहा। अनिल इसमे भी आना कानी करने लगा।
इसके बाद बैंक में जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला अनिल ने कोई सोना नहीं खरीदा है। उसके दिए पैसों में से ही प्रॉफिट के नाम पर अनिल ने 3 लाख रूपए खाते में लोटाए थे।
उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी अनिल ने देने से मना कर दिया और धमकी दी की दौबारा पैसे मांगे तो जांन से मार देंगा। आरोपी अनिल ने खोना खरीदने के नाम पर उससे 23 लाख रूपए की ठगी कर ली। प्रारंभिक जांच के बाद थाना चांदनी बाग में वसीम खान की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अनिल को वीरवार को सेक्टर 13/17 थाना के पास से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर पत्नी के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दोरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments