Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मंगलवार को समाधान शिविर में समाधान के लिए प्राप्त हुई 14 शिकायतें.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2024 Tags: , , , , ,

-बीडीपीओ व नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित

BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार तथा डीसी डॉक्टर वीरेद्र दहिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी 6 खंडों व नगरनिगम पानीपत तथा नगरपालिका कार्यालय समालखा  में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। मंगलवार को लगे समाधान शिविरों में कुल 14 शिकायतें समाधान के लिए आई जिनमें 2 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
समाधान शिविरों में आई सभी शिकायतों पर सीईओ जिला परिषद नरेद्र पाल मलिक ने संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करें। लोगों को एक समस्या के लिए फिर से न आना पड़े। इसके अलावा समाधान शिविर में आने वाले लोगों को उनके काम के लिए संतुष्ट होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बीडीपीओ व नगरपालिका कार्यालय परिसर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, स्वामित्व योजना, जमीन रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रकार की समस्याएं समाधान के लिए रख सकते है। जिनका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।  
मंगलवार को समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 समस्याएं समाधान के लिए आईं, जो संबंधित विभागों को सौंपी गई। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समाधान शिविर में उनके समक्ष आने वाली हर समस्या को बड़ी गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए।

Comments