Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


कबड्डी में ग्रामीण व रस्साकशी में पुलिस ने मारी बाजी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 19, 2023 Tags: , , , , ,

उपायुक्त ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर बढ़ाया हौसला

BOL PANIPAT, 19 जुलाई। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत भापरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जिला पुलिस व जैरासी गांव के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला रहा। मध्यांतर तक जौरसी की टीम 1 अंक से आगे रही अंत में जौरासी की टीम ने  32 अंक लेकर पुलिस को मात दी। पुलिस को 25 अंक प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने टीम को जीतने पर बधाई दी। मैच की शुरुआत में डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी खिलाडिय़ों से हाथ मिला कर उनका परिचय भी लिया।
     उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का अपना महत्व है। खेल ग्रामीणों की पहचान भी है खेलों में जीतने वाले प्रसिद्धि तो पाते ही हैं इतिहास भी रखते हैं। हमें खेलों में हिस्सेदारी लेकर अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं को ट्राफी भेंट की। कार्यक्रम में एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, एसडीम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, डीएसपी सतीश गौतम के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।  इसी तरह रस्सा कस्सी के मैच में हरियाणा पुलिस की टीम ने जौरासी  की टीम को हराया। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

Comments