Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


कैंटर से 14 गाय बरामद. चालक व परिचालक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए बाबरपुर ट्रैफिक थाना पुलिस टीम ने बुधवार शाम को जीटी रोड पर थाना के सामने चैकिंग के दौरान एक कैंटर से 14 गाय बरामद की है। गायों को कैंटर में भूखा, प्यासा ठूस ठूस कर भरा था और बॉडी को तिरपाल से ढका हुआ था। बरामद की सभी गायों को बरसत रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में भेज दिया गया। आरोपी कैंटर चालक व परिचाल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में पशु क्रुरता व गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि बाबरपुर ट्रैफिक थाना पुलिस की टीम बुधवार शाम को जीटी रोड पर लेन ड्राविंग नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के जीटी रोड पर थाना के सामने चालान कर रही थी। इसी दौरान करनाल की और से पहली लाईन में एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसके चालक को इशारा कर केंटर को साइड में रूकवाया। कैंटर की बॉडी तिरपाल से ढकी हुई थी, अंदर से पशुओं के रांभने की आवाज व मूत्र की गंध आ रही थी। पूछने पर कैंटर चालक व परिचालक ने बताया कैंटर में डेयरी के लिए गाय लोढ हैं।
पुलिस टीम ने कैंटर बॉडी से तिरपाल हटवाकर देखा 14 गाय मिली। जिनकों बिना पानी व चारा के क्रुरता से ठूस ठूस कर भरा हुआ था। पूछताछ में केंटर चालक व परिचालक ने अपनी पहचान आंध्र प्रदेश के जिला अन्नामया के रायचोटी गांव निवासी प्रवीन पुत्र विजय रायराज व राजे शेखर पुत्र मालाया के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया केंटर से बरामद सभी गायों को बरसत रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में छोड़ा गया। और थाना सेक्टर 13/17 में पशु क्रुरता अधिनियम व गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कैंटर चालक व परिचालक को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी।

Comments