Sunday, October 18, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे 2 आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 40500 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 फरवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर-25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेल रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 40500 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद हुए।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की दो युवक सेक्टर 25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में खंडहर कमरे के पास बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो 2 युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे दोनों आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 40500 रूपये की नगदी बरामद की।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुरेश उर्फ गप्पा व नईम निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments