Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोर गिरोह के चार आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ. चोरी की 2 वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2024 Tags: , , , , ,

-चोरीशुदा मोबाइल फोन व 3 हजार रूपये बरामद.

BOL PANIPAT : 12 मार्च 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने पानीपत जेल में बंद चोर गिरोह के आरोपी रिंकू निवासी सेरडा हिसार, साहिल निवासी डालमवाला जीन्द, अर्जुन निवासी हिसार व अजय निवासी खरबला हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ की। चारों आरोपियों से पूछताछ में थाना चांदनी बाग क्षेत्र की चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अक्तूबर 2023 में सेक्टर 25 में बाइपास पर रॉयल होटल के बाहर रखे जनरेटर से दो बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में संजीव निवासी भगत सिंह इन्कलेव की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने इसके अतिरिक्त 6 अक्तूबर 2023 की रात उझा रोड पर एकता विहार कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे श्रमिकों के 3 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग में अमित निवासी बिजोपुरा मुजफ्फरनगर यूपी हाल एकता विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों ने चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल की नगदी में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1 मोबाइल फोन व बची 3 हजार रूपये की नगदी बरामद कर एक दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि चारों आरोपियों को सीआईए वन पुलिस टीम ने गत जनवरी में गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चोरी व लूट की पानीपत की 36 वारदातों सहित सोनीपत, हिसार, हांसी, भिवानी व जीन्द की 58 वारदातों का खुलासा हुआ था। चारों आरोपी तब से पानीपत जेल में बंद थे।

Comments