Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करते पाए जाने पर 20 युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान 8 स्थानों से 20 युवकों को हुड़दंग करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना माडल टाउन पुलिस ने महराणा गांव के अड्डे पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोमबीर निवासी नैन व अशोक निवासी महराणा के रूप में हुई।
इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने जाटल रोड पर सौंदापुर गांव के अड्डे के नजदीक सड़क के बीच हुड़दंग कर रहे आरोपी सुदामा व रविंद्र निवासी कालखा व सौरभ निवासी आरके पुरम को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस ने नई सब्जी मंडी से किशनपुरा रोड पर हुड़दंग कर रहे आरोपी सुमनता निवासी खन्ना रोड किशनपुर व सोनू व राकेश निवासी कृष्णपुरा को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना किला पुलिस टीम ने राम नगर बबैल रोड के सामने शराब ठेके के पास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे आरोपी मोहम्मद वली निवासी रमजानपुरा सहारनपुर हाल किरायेदार छोटू राम चौक व अकिल निवासी कैराना हाल किरायेदार छोटू राम चौक को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना किला की दूसरी टीम ने बबैल रोड के सामने शराब ठेके के पास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे आरोपी रामकुमार निवासी शिव नगर, रमेश निवासी भारत नगर व सचिन निवासी शिव नगर को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने मलिक पेट्रोल पंप से आगे सड़क पर हुड़दंग कर रहे आरोपी अनिल निवासी आमखेड़ा शाहजाहपुर यूपी हाल कृष्णा गार्डन, विष्णु निवासी मई अमेठी यूपी हाल किरायेदार सेक्टर-25 व अर्जुन निवासी कनाही शाहजहापुर हाल कृष्णा गार्डन को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग की दूसरी टीम ने सनौली रोड पर बबैल नाका के नजदीक शराब ठेके के पास हुड़दंग बाजी कर रहे आरोपी शहजाद निवासी लिंडरपुर बिजनौर यूपी हाल फलौरा चौक व राकेश निवासी अडहरा कौशांबी यूपी हाल चावला कॉलोनी को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना सनौली पुलिस टीम ने बहरमपुर गेट के नजदीक शराब ठेके के पास शराब के नशे में हुड़दंग करते आरोपी इंतजार निवासी बहरमपुर व अजय निवासी रसलापुर को गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने साफ व कड़े शब्दों में सभी को हिदायत दी है कि जिला में शराब के नशे में हंगामा कर दूसरों की शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।

Comments