पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के जीर्णोद्धार भवन का किया उद्घाटन
थाना परिसर में फरियादियों के बैठने के लिए शेड, एक साथ 40 लोग बैठ सकेगे
BOL PANIPAT , 05 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शुक्रवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का जीर्णोद्धार हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन कर कराए गए मरम्मत कार्य, रंग-रोगन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की सराहना की तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित थाना परिसर न केवल पुलिस कर्मियों के कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। थाना परिसर में फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया गया है, जिसमें एक साथ 40 लोग बैठ सकते है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष व तैनात पुलिसकर्मियों को अपग्रेड भवन में पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि थाना भवन का जीर्णोद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। भवन के जीर्णोद्धार होने से पुलिस के साथ साथ फरियादियों को काफी सुविधा होगा। अनुसंधानकर्ता बेहतर माहौल में फरियादियों को बैठाकर शिकायत सुनकर समाधान कर सकेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसके रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता पर हर किसी को ध्यान देना होगा। इससे अपने आप को सुकून मिलता है। इसके साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर समाधान व उनसे शालीनता का व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा के लिए ही हम सभी हैं। उनके हितों का हमेशा ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जवानों से कहा थाना परिसर में पौधरोपण भी करें। इससे हरियाली कायम रहेगी।
सेक्टर 29 पार्ट टू में स्थित थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के भवन का जीर्णोद्धार करने में 1 करोड़ 67 लाख 92 हजार रूपए का खर्च आया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा भवन का जीर्णोद्धार किया गया है। थाना के भू तल पर एसएचओ रूम, एमएचसी रूम, डयूटी ऑफिसर रूम, वॉयरलेस रूम, महिला व बच्चों के लिए रूम, महिला व पुरूषों के लिए अलग अलग लॉकअप व वॉशरूम है। प्रथम तल पर अनुसंधानकर्ता के लिए रूम, वर्क स्टेशन, किचन, डॉयनिंग रूम व मनोरंजन कक्ष है। सभी कमरों में अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। परिसर में पक्की पार्किंग के साथ ही फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया गया है, जिसमें एक साथ 40 लोग बैठ सकते है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वॉटर कुलर व आरओ लगाए गए है। साथ में टॉलेट व वाशरूम भी बनाए गए है।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश कुमार, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एसई नरेश कुमार, एक्सईएन, इंद्रपाल, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, सिवाह गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणदीप आर्य और थाना क्षेत्र के काफी संख्या में मौजिज व्यक्ति व विभिन्न थानों के प्रभारी व चोकी इंचार्ज मौजूद रहें।

Comments