Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं 25 कल्याणकारी योजनाएं : प्रमोद विज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 8 अगस्त–हरियाणा भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना के तहत स्थानीय हैदराबादी अस्पताल प्रांगण में श्रमिक चौपाल लगाई गई जिसमें श्रमिकों के मंगलवार को ई पंजीकरण किए गए। कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर इसका उद्घाटन किया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसमें लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि पानीपत में ये योजनाएं लाभकारी सिद्ध हो रही हैं क्योंकि यहां भारी संख्या में श्रमिक काम करते हैं। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि श्रमिकों के लिए मातृत्व लाभ से लेकर पितृत्व लाभ, बच्चों की शादियों से लेकर महिला श्रमिक की स्वयं की शादी, मकान की खरीद घातक बीमारियों के इलाज, पारिवारिक पेंशन के साथ-साथ करीब 25 योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रमिकों को इनका फायदा उठाना चाहिए। इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव अजमेर सिंह देशवाल, उपनिदेशक डीपी सिंह, सहायक निदेशक हरदीप चौधरी, सहायक निदेशक केमिकल नरेंद्र सिंह मान, सहायक निदेशक रोहित बेरी और सहायक श्रम आयुक्त एसएन शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न श्रम निरीक्षक और विजय सहगल,शंभू लखीना, प्रवीण भाटिया, सनी शेट्टी अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Comments