Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केंद्रों पर लगी भीड़ का अंदाजा: जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 29, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत ग्रामीण व पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मिलेगा एप का लाभ

-75% मतदान करने को लेकर  जिला निर्वाचन कार्यालय कर था अथक प्रयास

-स्वीप के माध्यम से खास तौर पर युवाओं व महिला वोटर को वोट के प्रति किया जा रहा जागरुक

BOL PANIPAT , 29 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया  ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत की तुलना में इस बार 2024 के लोकसभा चुनावों में 75 प्रतिशत तक से पहुंचाने का लक्ष्य लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर जिला भर में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों की भी ट्रेनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को और अधिक जागरूक करने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है। वोट के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई पड़ रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  इलेक्शन कमीशन ने वोटर इन क्यू नाम से एक ऐसी एप लांच की है, जिसके माध्यम से मतदाता मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी  ने बताया कि आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित किया जाएगा इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान लिए करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं।

निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत शहरी व पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता इस ऐप का लाभ उठा सकते है। इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए बूथ पर जा सकता है।

Comments