आसन कलां गांव की 3 एकड़ गेंहू की फसल खराब कर अन्य सामान किया चोरी
BOL PANIPAT : मतलौडा 20 नवंबर (कविता)। आसन कलां गांव में एक किसान की 3 एकड़ गेंहू की खराब कर खेत से अन्य सामान चोरी कर लिया। किसान किताब सिंह ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की गुरुवार रात कीरब 11/12 बजे जितेंद्र उर्फ़ मोनू आसन कलां ने 4 /5 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बोलेरो गाड़ी से उसकी 3 एकड़ गेंहू की फसल खराब कर दी। उसके खेत से 2 कट्टे गेंहू बीज ,2 कट्टे खाद,2 डब्बे दवाई सहित हैरो का हुक चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Comments