जूआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2470 रूपए की नगदी बरामद
BOL PANIPAT : 26 सितम्बर 2022, थाना सदर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर गांव रजापुर की चौपाल में जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2470 रूपए की नगदी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान पवन पुत्र धर्मपाल, तेजभान पुत्र वाशुराम व सुरेश पुत्र ठरूराम निवासी रजापुर पानीपत के रूप में हुई है।
थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत थाना सदर पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान गांव रजापुर के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव की चौपाल में अज्ञात युवकों द्वारा ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेला जा रहा हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दी तो जूआ खेल रहे 3 युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी तीनों युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 2470 रूपए की नगदी बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments