मकान से 34 ग्राम चरस बरामद आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। थाना चांदनी बाग पुलिस ने माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में 11 अक्तूबर को छापेमारी के दौरान गंगापुरी रोड पर सूरज उर्फ सोनू पुत्र जगदीश के घर से 34 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत द्वारा 11 अक्तूबर को सुबह मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए टीम गठित की गई थी। सूचना प्राप्त हुई थी कि संदिग्ध सूरज उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी गगापुरी रोड मादक पदार्थ बेचने तथा तस्करी करने में संलिप्त है। सोनू अपने मकान में मादक पदार्थ अवैध रूप से छुपाए हुए है। गठीत टीम पर्यवेक्षण अधिकारी से आदेश प्राप्त होने पर गंगापुरी रोड पर सोनू के मकान पर पहुंची। नियमों के अनुसार मकान की तलाशी विधी अनुसार अमल में लाई गई। मकान के प्रथम तल में बने कमरे में रखे बेड की तलाशी लेने पर एक काले रंग की प्लास्टिक पोलोथिन बरामद हुई। एएसपी श्री हर्षित गोयल आईपीएस को सूचना देकर मौके पर आने बारे अनुरोध किया गया। एएसपी श्री हर्षित गोयल आईपीएस के मौके पर पहुंचने पर उनके सामने मकान मालिक सूरज उर्फ सोनू व मकान से बरामद प्लास्टिक पोलोथिन पेश की गई। प्लास्टिक पोलोथिन को खोलकर चैक किया तो काले रंग का बत्तीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर वह चरस मिली। आरोपी सूरज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज उर्फ सोनू को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया

Comments