बीबीएमबी में कॉपर स्क्रैप चोरी की वारदात में संलिप्त गिरोह के तीन आरोपियों से 4 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT :7 अप्रैल 2022, बीबीएमबी में कॉपर स्क्रैप चोरी की वारदात में संलिप्त गिरोह के तीन आरोपियों से 4 हजार रूपए बरामद. चोरी की उक्त वारदात में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कब्जे से 4लाख 11 हजार रूपए की नगदी बरामद कर पुलिस टीम द्वारा चारो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया बीबीएमबी में हुई स्क्रैप चोरी चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी सुनील पुत्र जगदीश व सुरेंद्र पुत्र बृज किशोर निवासी अफजलपुर रामपुर यूपी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने सोमवार को यूपी की बाराबंकी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर दोनो आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में संलिप्त इनके साथी गांव निवासी आरोपी श्रवण पुत्र फूल सिंह को बुधवार साय सैक्टर-29 में फ्लौरा चौक के पास से काबू कर पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों से गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो से खुलाशा हुआ की आरोपी इरफान ने चोरी का सामान बेचकर उनको 20-20 हजार रूपए दिए थे। तीनो आरोपियो ने हिस्से में आए रूपयों में से काफी पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 4 हजार रूपए तीनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा वारदात के मुख्य सरगना आरोपी इरफान निवासी अफजलपुर, सरेंद्र निवासी हजरतपुर रामपुर, फरमान अली निवासी अफजलपुर व गुलाम कादिर निवासी मडनपुर बरेली यूपी को पहले की गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 4 लाख 11 हजार रूपए बरामद कर चारो आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
चोरी की उक्त वारदात बारे जेई मुकेश की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर-29 में मुकदमा दर्ज है
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में मुकेश पुत्र कृष्ण निवासी बीबीएमबी कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मुकेश ने 20 नवम्बर 2021 को थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह बीबीएमबी पानीपत में बतौर जेई के पद पर कार्यरत है। पीछले करीब 45 दिन से बीबीएमबी के यार्ड में 400केवी आइसोलेटर बदलने का कार्य चल रहा था। 19 नवम्बर की साय सारा सामान ठीक हालत में रखकर घर चले गए थे। सुबह स्टाफ के साथ ड्यूटी पर पहुंचा तो वर्कशाप के मेन गेट व गैराज का ताला टुटा मिला। गैराज में 300 किलो कॉपर स्क्रैप, 500 किलो कॉपर कंट्रोल केबल व 24 आइसोलेटर आर्म नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय गांव सिवाह की तरफ वाली दिवार को फांदकर वर्कशाप में घूस गैराज का ताला तोड़कर उक्त सामन चोरी करके ले गए। जेई मुकेश की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर-29 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments