बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की 4 बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 1 जनवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की 4 बाइक बरामद। नशे की लत व बाइक चलाने का शौक पूरा करने के आरोपित ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया शुक्रवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि स्प्लेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक सैक्टर-24 में उग्राखेड़ी रोड पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने उक्त बाइक दो दिन पहले सब्जी मंडी के पास गौशाल के गेट के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपित की पहचान सागर पुत्र रामदास निवासी साई कालोनी पानीपत के रूप में हुई। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मनोज पुत्र रामफल निवासी उग्राखेड़ी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया गहनता से पुछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपित सागर ने शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की तीन अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपित नशा करने का आदी है, बाइक चलाने का शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपित ने कुछ ही दिनों में एक के बाद एक बाइक चोरी की चार वारदातों को अजाम दिया। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बार थाना चांदनी बाग व थाना किला में मुकदमें दर्ज है। आरोपित चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक पर सवार हो बाइक को बेचने की फिराक में शुक्रवार को सैक्टर-24 में उग्राखेड़ी रोड पर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया गिरफ्तार आरोपित सागर के कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से आरोपित सागर को न्यायायिक हिरासत जेल भेजा गया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातो का खुलाशा व चोरीशुदा बाइक बरामद :-
- आरोपित सागर ने 29दिसम्बर को सब्जी मंडी के पास स्थित गौशाला के गेट के सामने से विनोद निवासी उग्राखेड़ी पानीपत की स्पलेंडर बाइक चोरी की। विनोद की शिकायत पर चांदनी बाग थाना में केस दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)
- आरोपित ने 29दिसम्बर को सैक्टर-25 पार्ट-1 में अभिटेक्स फैक्टरी के बाहर से कृष्ण निवासी डिकाडला पानीपत की प्लेटिना बाइक चोरी की। कृष्ण की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में केस दर्ज है। बाइक बरामद। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)
3 आरोपित ने 11दिसम्बर को उझा रोड़ पर एसबीआई एटीएम के बाहर से मिलन निवासी सैक्टर-24 पानीपत की स्पलेंडर प्लस बाइक चोरी की। मिलन की पत्नी की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में केस दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)
- आरोपित ने मार्च में बेरी वाली मस्जिद के बाहर से तनमय निवसी अशोक विहार पानीपत की अपाचे बाइक चोरी की। तनमय की शिकायत पर थाना किला में केस दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)

Comments