जूआ खेलते 4 युवक काबू, दाव पर लगी 4100 रूपए की नगदी बरामद ।
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2022, जूआ खेलते 4 युवक काबू, दाव पर लगी 4100 रूपए की नगदी बरामद । मतलोडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान बुधवार को थाना मतलोडा की उरलाना चौकी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए गांव छिछड़ाना में जूआ खेल रहे 4 युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे जूआ में दाव पर लगी 4100 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कवर सिंह पुत्र सतबीर, दीपक पुत्र रामचंद्र, विनोद पुत्र कर्मबीर, राजेश पुत्र लहणा निवासी छिछड़ाना पानीपत के रूप में हुई। उन्होनें बताया चारो आरोपियो के खिलाफ थाना मतलोडा में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
उरलाना चौकी पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान छिछड़ाना अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव में निर्माणाधीन अम्बेडकर भवन के पास चार युवक पैसे दाव पर लगाकर ताश से पत्तो से जूआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर चारो युवको को जूआ खेलते काबू कर दाव पर लगी 4100 रूपए की नगदी बरामद की।

Comments