Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


मजदूरी के पैसे लेकर घर लौट रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफतार. लूटी गई नगदी में से बचे 10000 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च 2022, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरी के पैसे लेकर घर लौट रहे श्रमिक से कुलदीप नगर के पास लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने मंगलवार साय गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र रामफूल निवासी जोड़ी बागपत यूपी हाल भारत नगर पानीपत, दीपक पुत्र मोतीराम निवासी पूजना शामली यूपी हाल गोपाल कॉलोनी, अर्जुन पुत्र मदनलाल निवासी बड़का माजरा सिवान बिहार हाल गोपाल कॉलोनी पानीपत व चिंटू पुत्र कृष्ण निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों ने लूटी गई 17500 रूपए की नगदी में से कुछ रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 10000 रूपए बरामद कर गिरफ्तार चारो आरोपियों को आज पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया सीआईए-टू पुलिस टीम को मंगलवार साय आरोपियों के राज नगर फाटक के पास घूमने बारे सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने जनवरी में कुलदीप नगर के पास एक युवक से करीब 17 हजार रूपए लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

लूट की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में नितिन पुत्र राजकुमार निवासी जाटल रोड कश्यप कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नितिन ने 18 जनवरी को थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह कंपनी में ठेकेदार से मजूदरी के 17500 रूपए लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुलदीप नगर के पास पहुंचा तो वहा पांच अज्ञात युवक दो बाइक लेकर खड़े थे। जब वह नजदीक पहुंचा तो पांचो आरोपियों ने पकड़ कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे 17500 रूपए छीनकर मौके से फरार हो गए। थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने नितिन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments