Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने के एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त तीन डंडें व स्कार्पियो बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 13, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन की टीम ने थाना माडल टाउन क्षेत्र के फौजी नगर में जमीनी विवाद में पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शांति नगर निवासी संदीप, खुखराना गांव निवासी सुमित उर्फ मित्तू, सौंधापुर गांव निवासी विकास उर्फ मोटा, उंटला गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू व घरौंडा निवासी रजत उर्फ लवली व एक की नाबालिग के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन प्रभारी सब इस्पेक्टर संदीप की टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीआईए वन की टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर पांच आरोपियों संदीप, सुमित उर्फ मित्तू, विकास उर्फ मोटा, दीपक उर्फ दीपू, रजत उर्फ लवली को रिफाइनरी रोड आसन गांव से व शनिवार को एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने नामजद फरार आरोपी तेजबीर व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया तेजबीर प्रोपर्टी डीलर का काम करता है और विवादित जमीन पर कब्जा करने से लिए उनको साथ लेकर जाता है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त एक स्कॉर्पियों गाड़ी व तीन डंडे बरामद कर शनिवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया और पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी दीपक व संदीप को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी सुमित, विकास व रजत को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना माडल टाउन में शांति नगर माडल टाउन निवासी धर्मराज पुत्र दयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है। वर्ष 2022 में उसने सावन पार्क निवासी निलेश के साथ मिलकर बिंझौल रोड फोजी नगर में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिस पर निलेश, भाई सुरेंद्र व उसका कब्जा है।
उसने इसी प्रकार वर्ष 2023 में सेक्टर 13/17 निवासी सुनील सलूजा उर्फ बिटटू व शांति नगर निवासी तेजवीर के साथ मिलकर सिवाह के नजदीक डाडौला रोड़ पर 4 एकड़ कृषि भूमी खरीदी थी। जिसे हिस्सों के मुताबिक बाट लिया था और कोई हिसाब किताब बकाया नहीं था।
तेजवीर व सुनील बार बार उससे और हिस्सा मांग रहे थे और जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते थे। 7 सितंबर को सुनील व तेजबीर ने मिलकर उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर जेसीबी से गडडे खुदवा दिए। 8 सितंबर को वह और उसका भाई सुरेंद्र गडडो को भरवा रहे थे। इसी दौरान उसके फोन पर तेजबीर ने फोन कर कहा वह कब्जा करने आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद तेजबीर, सुनील उर्फ बिटटू सलूजा, संदीप, सुमित, शुभम, दीपू अपने 12/13 अन्य साथी आरापियों के साथ तीन स्कार्पियों गाड़ियों में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपी तेजबीर, सुनील उर्फ बिटटू व सुमित जान से मारने की नियत से उन दोनों भाईयों पर पिस्तौल से गोलियां चलाई। अन्य आरोपियों से लाठी डंडों से चोट मारी। एक गोली भाई सुरेंद्र को पासू व दूसरी पैर के गटटे पर लगी। उसने नीचे झूककर बचाव किया। दो गोली उसके कान के पास से गुजरते हुए उसकी गाड़ी में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। भाई सुरेंद्र को उसने इलाज के लिए प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए जान से मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया है। थाना माडल टाउन में धर्मराज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments