पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत थाना समालखा का औपचारिक निरीक्षण किया. क्राइम मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
BOL PANIPAT : 13 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को थाना समालखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना व परिसर का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरिक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार, एसपी रिडर सुभाष, समलखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र, हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप, हलदाना चौकी इंचार्ज एएसआई राजबीर व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मीटिंग में सर्वप्रथम थाना के प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी बारे जानकारी लेकर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
लोकसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत निरंतर गश्त करें
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा आम चुनाव को जिला में भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में निरंतर गश्त करें, शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। संद्विगध व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। नाकाबंदी कर वाहनों को चेक करें। किसी भी सूरत में शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए।

Comments