पाईट के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में 7 दिन का नाट्य समारोह शुरू
BOL PANIPAT : 24 मार्च। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत समालखा के पाईट कॉलेज में गत देर सांय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव व रास रंग सम्मान का उद्धघाटन करनाल लोक सभा सांसद संजय भाटिया व उपायुक्त सुशील सारवान के द्वारा किया गया।
पाईट के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में 7 दिन का नाट्य समारोह शुरू किया गया है। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार यशपाल शर्मा, डॉ संजय भसीन, धर्मवीर ढल्ला को रास रंग राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
नाटक से पूर्व शहीद दिवस के अवसर पर संसद संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील सारवान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद भगत सिंह और एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। रास रंग सम्मान के बाद कमल डी खटक द्वारा निर्देशित और डॉ सतीश जॉर्ज कश्यप द्वारा लिखित व अभिनीत नाटक स्वांग 2.0 अनप्लग्ड का मंचन हुआ।

नाटक की पठकथा और इसका इम्प्रूजैशन मौके पर ही किया जाता है। आमतौर पर वर्तमान समस्याओ से समस्यामिक घटनायों पर आधारित कहानी के घटक होते हैं। स्वांग शैली में ये लोक संगीत, नित्य और रंगमंच के साथ अंतनिर्हित है। ये नाटक वर्तमान महमारी कोरोना या समाज पर इसके लिए सामाजिक राजनीतिक प्रभावो जैसे लॉकडाउन, टीकाकरण, ऑनलाइन शिक्षा आदि पर केंद्रीत था। ये नाट्योत्सव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा कला परिषद, पाईट कॉलेज समालखा, कत्थक केंद्र नई दिल्ली व गीता सरोवर पोर्टिको होटल के सहयोग से रास कला मंच सफीदो द्वारा अयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के निर्देशक संजय भसीन, डॉ बी बी शर्मा,परिमल कुमार, हरिओम तायल, सुरेश तायल, राकेश तायल वे सभागार में उपस्थित अन्य सुधिजनो ने नाटक का आनंद लिया। रास कला मंचन के रंगमंडल गुरु रवि मोहना ने बताया की आज का नाटक रेज़ांगला 1962 में शहीद हुए 13 कमाऊ बटालिया के सैनिको की शहादत पर आधारित है।

Comments