Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत डॉ पंकज यादव की अध्यक्षता में सभी किसानों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन  करने बारे बैठक का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 7, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत डॉ पंकज यादव की अध्यक्षता में जिला पानीपत के सभी किसानों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन  करने बारे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी कण्व लाकड़ा सहित सभी  तहसीलदार व कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला राजस्व अधिकारी ने बताया गया कि अभी तक जिला पानीपत के 14 हजार 985 किसानों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर गाँव – गाँव जाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने  सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गाँव में मुनादी करवाकर किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सूचित व जागरूक करें ताकि वे सरकार द्वारा समय समय पर किसानों को दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकें। इसके अलावा सभी अधिकारी गाँव में जा रहे सम्बंधित स्टाफ  को भी अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बड़े गाँव पर ज्यादा ध्यान दिया जाये तथा सभी सरपंचों को इस बारे में सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को दिखाई जाये तथा सभी गांवों के सीएससी संचालकों को भी इस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से जोड़ा जाये।

Comments