Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


धान की वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधिकरण पर मिलेंगे 7 हजार रुपये प्रति एकड़

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 12 जुलाई। फसल विविधीकरण योजना 2022 के तहत धान की वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधीकरण पर किसानों को 7000 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी। धान न लगाकर खेत खाली रखने पर भी किसानों को लाभ मिलेगा।

उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष योजना का लाभ लेने वाले किसान पुन: लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटफसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉगिन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि वे धान की वैवल्पिक फसलों द्वारा विविधिकरण कर सरकार की इस योजना का लाभ उठाए। उन्होंने बताया कि फसल विविधिकरण अपनाने से फसल की मिट्टी उपजाउ होगी और अधिक पैदावार देने में भी सहायक होगी।

Comments