Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


जिले के 740 नंबरदारों को मिलेंगे स्मार्टफोन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 जुलाई। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि नंबरदार प्रशासन व आमजन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिला के 740 नंबरदारों को विभाग की तरफ से स्मार्टफोन दिए जाएंगे। पानीपत व मडलौडा तहसील के 298 नंबरदारों के लिए स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय मेेंं 18 जुलाई को व इसराना तहसील के 164 नम्बरदारों के लिए 19 जुलाई को किया जाएगा। इसी कड़ी में समालखा व बापौली तहसील के 278 नम्बरदारों के लिए स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन समालखा के वैश्य गल्र्ज कॉलेज के ऑडीटोरियम में 20 जुलाई को किया जाएगा।

Comments