Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार के यात्रा खर्च पर बनारस जा सकते हैं श्रद्धालु

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE RELIGIOUS , at February 18, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 18 फरवरी : कल्याण विभाग ने संत कबीर दास जैसे महान संतों के दर्शनीय स्थल का भ्रमण करवाने के लिए एक स्कीम चलाई हुई है, जिसके तहत अनुसूचित वर्ग के श्रद्धालु ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि महर्षि वाल्मीकी, संत कबीर दास और संत शिरोमणि गुरु रविदास से जुड़े दर्शनीय स्थलों पर अनुसूचित वर्ग के 100 व्यक्तियों को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से भ्रमण के लिए भेजने का मुख्यालय द्वारा टार्गेट दिया गया है। अनुसूचित वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस भ्रमण का खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।
उन्होंने बताया कि योजना ‘का लाभ लेने के लिए रेलवे टिकट जमा करवानी होगी। लाभपात्र को 1000 रुपए या द्वितीय श्रेणी की टिकट में से जो भी राशि कम है, उसका भुगतान किया जाएगा। राशि को लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर एक नागरिक को यह सुविधा एक बार ही मिलेगी। सरकारी बोर्ड, निगम या विभाग के कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आवेदन के लिए एस.सी. सर्टिफिकेट, रिहायशी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है। वाराणसी जाने वाला यात्री अपने परिवार या अनुसूचित वर्ग के एक साथी को साथ लेकर जा सकता है।

Comments