वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस.
BOL PANIPAT : आज वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर कांग्रेस भवन में मौजूद रहे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व है इसलिए आज राजनीतिक की कोई बात नहीं करेंगे। गणतंत्र दिवस देश का उत्सव है इस उत्सव को सभी देश वासी हर्षोल्लास के साथ मनाए। वही शहर के हालात पर बात करते हुए कहा कि अब वो दिन दूर नही जब हरियाणा के लोग वर्तमान भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा कांग्रेस को सत्ता मे बिठाएंगे तब हम दिखाएंगे की लोगो की मूलभूत सुविधाओं को लोगो के घरों तक कैसे पहुंचाया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित चिरंजी लाल शर्मा के पोते चाणक्य शर्मा भी कांग्रेस भवन मे मौजूद रहे। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चाणक्य शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह के आदेश पर वह गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए पानीपत आये हैं। गणतंत्र दिवस पर पानीपत कांग्रेस भवन आना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यह बात याद करने का समय है कि किन मूल्यों और किन आशाओं पर इस देश की नींव रखी गई थी।उन्होंने कहा कि मैं एक मामूली कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते कांग्रेस को सशक्त करने की कोशिश कर रहा हूं और निरंतर वे पानीपत आते रहते हैं, हर शनिवार और रविवार को पानीपत के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हैं । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह उन्हें निर्देश देते हैं उन निर्देशों का पालन करते हुए वे पानीपत क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों से मिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि 75 में गणतंत्र दिवस पर हमें बहुत गंभीरता से यह बात समझनी होगी कि 75 साल बाद भी हमारे देश के नौजवान 10 साल से उन आश्वासनों की पूर्ति का इंतजार कर रहा है जो 2014 में उनसे किए गए थे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें राजनीति पर बात नहीं करनी चाहिए लेकिन इस मुद्दे पर बात की जा सकती है कि नौजवानों के भविष्य को किस प्रकार से सुरक्षित किया जाए, देश के भविष्य को किस प्रकार सुरक्षित किया जाए इस बारे में सत्ता पक्ष को थोड़ी चर्चा करनी चाहिए।
इस अवसर पर वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) के पुत्र विपुल शाह के नेतृत्व मे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खासा उत्साह देखने को मिला. उन्होंने कहा कि हमारे देश की सरकार कहीं ना कहीं कंफ्यूज है और अपना कन्फ्यूजन हमारे देश के नौजवानों किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों, महिलाओं ,दलितों पर थोप रही है।

Comments