ईशा फाउंडेशन के पदाधिकारियीं ने ज़िला भाजपा अध्यक्ष से की मुलाक़ात
सरकार मृदा संरक्षण के लिए गम्भीर – अर्चना
वृक्षारोपण पर सरकार का जोर – अर्चना
BOL PANIPAT : 15 फरवरी , मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृदा संरक्षण के प्रति गम्भीर है। इसलिय मोदी जी किसान भाइयो को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुडा स्तिथि कार्यलय पर सदगुरू जी के ईशा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के मिलने आये प्रतिनिधि मंडल को कहें।बता दे कि इशा फाउंडेशन का प्रतिनिधि मंडल मिट्टी बचाओ अभियान के तहत ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से मुलाकात करने पँहुचे थे।
प्रतिनिधि मंडल में आये विपिन चौहान ने कहा कि मिट्टी में कार्बन की मात्रा कम से कम 3 प्रतिशत होनी चाहिए ।परन्तु अब केवल 0.5 प्रतिशत से भी कम रह गयी है । इसको बढ़ाने की आवश्यकता है।
निहारिका वर्मा ने कहा कि अभी समय मिट्टी को बचाने का है ।फिर बहुत देर हो जाएगी। प्रति निधी मण्डल में आरती गुप्ता ,निधि गोयल, ऋतु गुप्ता व ज्योति भारद्वाज शामिल रहे ।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा व सह प्रभारी सुनीता गोयल मौजूद रहे।

Comments