Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


भगत सिंह स्मारक में 77 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज सुबह 10 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय स्थानीय भगत सिंह स्मारक में 77 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने स्मारक की उपरी मंजिल पर देश की शान तिरंगा फहराया ।

उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारत की स्वतंत्रता के लिये बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिये तथा विभाजनकारी साम्प्रदायिक शक्तियों के विरुद्ध लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया ।सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट ने कहा कि आज भारत का संविधान और लोकतंत्र ख़तरे में है और वर्तमान सत्ता पक्ष तानाशाही के माध्यम से देश पर क़ाबिज़ रहना चाहती है ।
जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने देश की स्वतंत्रता के लिये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका पर बोलते हुये कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतन्त्रता के लिये अपनी जानों को बलिदान दिया और फाँसी पर झूले, काले पानी में आजीवन कारावास काटा, भूमिगत जीवन जिया ।
आज के ध्वजारोहन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाकपा नेता प्रेम सिंह, इन्द्र सिंह दूहन, सतीश यादव, दुर्गा दास , भूपेन्द्र कश्यप, संजय तंवर, ओम सिंह यादव, वंश दूहन, ओम प्रकाश ,राम आसरे , छात्र नेता रुपेश सैनी, जुनेद राणा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में शामिल सभी लोगों ने स्मारक के प्रांगण में स्थापित शहीदों — भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव — की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये।

Comments