चुनाव जीतते ही समालखा पंचायत समिति के नव निर्वाचित चैयरमैन व वाइस चेयरमैन पहुंचे ज़िला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने।
BOL PANIPAT : 17 जनवरी , जनप्रतिनिधियों को सभी नागरिकों को एक नजर देखना ।चाहिए। अपने अपने क्षेत्र का विकास बिना भेद भाव के करने चाहिए। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यालय पर समालखा पंचायत समिति के नव निर्वाचित चैयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुने जाने पर आभार व्यक्त करने पहुंचे चैयरमैन अंकुश तथा वाइस चैयरमैन सुनीता को उनके साथ आए मोजिज लोगो को कहे। बताते चले आज ही समालखा पंचायत समिति चुनाव में चैयरमैन पद पर अंकुश तथा वाइस चेयरमैन पद पर सुनीता देवी चुनी गई है। चुनाव जीतने के बाद दोनो मोजीज लोगों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त करने उनके कार्यालय पहुंचे। जिला भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया।समालखा पंचायत समिति के चुनाव में जीत के साथ के साथ ही जिले की सभी छह की छह पंचायत समितियों के पदों पर भाजपा का झण्डा लहरागया है। जिला की सभी पंचायत समितियों के चेयरमैन पद तथा वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा का कमल खिल गया है।
डा अर्चना ने कहा की जिस प्रकार प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास सबका विश्वास का जो मंत्र दिया है उसको अपने कार्य करने के ढंग से प्रमाणित करे। डा अर्चना ने कहा की जिस प्रकार मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक का सिद्धांत दिया है उस पर चल कर अपनी जिम्मेदारियों का निष्पादन करे। डा अर्चना गुप्ता ने नव निर्वाचित चैयरमैन तथा वाइस चेयरमैन को बधाई व शुभ कामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय छोकर, चुलकाना मण्डल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा सुभाष कुहड़ा सहित काफी संख्या में मौजीज लोग मोजूद थे।

Comments