Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


पंजाब नेशनल बैंक  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह पानीपत  में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस .

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 26, 2026 Tags: , , , , ,

-77 वां गणतंत्र दिवस  पर युवाओं ने ली आत्मनिर्भरता की ‘कौशल शपथ’

-सच्ची श्रद्धा व निष्ठा से करें संविधान का पालन : नवनीत बंसल

BOL PANIPAT , 26 जनवरी 2026: आज, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI) पानीपत  के परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ, प्रशिक्षुओं और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नवनीत बंसल , उप मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान के बाद, सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया, जिसने सभी को संविधान के मूल मूल्यों की याद दिलाई।
संस्थान के निदेशक नीरज मंडल  ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का हर प्रशिक्षु आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार का भविष्य संवार रहा है, बल्कि देश की प्रगति में भी सीधा योगदान दे रहा है।”
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कौशल शपथ” रही, जहाँ सभी युवाओं ने ईमानदारी से हुनर सीखने और स्वरोजगार के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिज्ञा ली।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पिछले सफल उद्यमियों को सम्मान के बाद, कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के ‘हुनर से आत्मनिर्भरता’ के मिशन को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायक क्षण रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए अनिल मलिक ने  सभी स्टाफ सदस्यों व परीक्षार्थियों  को शपत दिलवाई की हम सभी संविधान का पालन करेंगे और बताया की प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ व बालिकाओ  ने गणतन्त्र दिवस  में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान की है  दिव्या ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी व देव मलिक ने योग के हुनर दिखाए   ।
संस्थान की  स्थापना पानीपत में दिनांक 09.09.2010 में हुई थी  जिसका उदेश्य युवाओ को अल्प कालिक प्रशिक्षण देकर उन्हे देश हेतु उपयोगी कार्य कलापों के लिए प्रेरित करना व युवक युवतियो को विभिन्न व्यवसायो का प्रशिक्षण देकर उन्हे   स्वरोजगार खोलने हेतु सक्षम बनाना हे ।  संस्थान द्वारा अब तक लगभग 9800  युवक युवतियो को प्रशिक्षित किया जा चुका है ।  प्रशिक्षण के उपरान्त संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थीओ को पानीपत ज़िले के विभिन्न बेंकों से ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग दिया जाता है । जिससे देश की मुख्य समस्या बेरोजगारी को दूर किया जा सके । अभी तक लगभग 5700   प्रशिक्षणार्थीओ ने अपना कार्य प्रारम्भ कर लिया है
कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण किया गया जिस में फलदार व छायादार पेड़ संस्थान में लगाए गए।  

इस अवसर पंजाब नेशनल बैंक मण्डल कार्यालय से उप मंडल प्रमुख नवनीत बंसल,ऊषा , मुख्य प्रबंधक अतुल गर्ग , मुख्य प्रबंधक राहुल ढुल , प्रबंधक हार्दिक आनंद , जिला मुख्य अग्रणी प्रबंधक राजकुमार संस्थान के निदेशक नीरज मंडल ,  संस्थान से सहायक राजकुमार कादियान , अनिल मलिक, संकाय नरेंद्र मलिक , रविंदर नांदल , लाजवंती , अतिथि संकाय  पुष्पा , तरुण मुंजाल व सफल उद्यमी मैडम भावना के साथ साथ संस्थान के प्रशिक्षणार्थी और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

Comments