Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस में तैनात 8 एएसआई पदोन्नति होकर बने एसआई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया

पानीपत जिला पुलिस में तैनात 8 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें पुलिस अधीक्षक महोदय के रीडर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, यातायात उप पुलिस अधीक्षक के रीडर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कुलदीप, एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुभाष व थानों में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रोहताश, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेश, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अनुप व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार शामिल है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शुक्रवार को इनके कंधों पर स्टार लगाकर सब इंस्पेक्टर पदोन्नत कर शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर बने सभी पुलिस अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।

Comments