Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में पीओ घोषित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार. 2 साल से चल रहा था फरार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2022, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना शहर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी सुरेश निवासी बीबीपुर जाटान करनाल को पानीपत बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया चेक बांउस के मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी सुरेश को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2020 में पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी सुरेश को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए पिछले 2 साल से विभिन्न ठिकानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments