चोरी के मोबाइल फोन सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को भी काबू किया
दुकान से चोरी किये 8 मोबाइल व डीवीआर बरामद
BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2022, सीआईए टू की टीम ने माई जी कॉलोनी में 5 अक्तूबर की रात शिवा इंटरप्राइजेज मोबाइल की दुकान से चोरी हुए मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आदिल निवासी अशोक विहार कॉलोनी व सलाहुद्दीन निवासी माई जी कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए अशोक विहार कॉलोनी में मस्जिद के पास से आरोपी आदिल पुत्र सलीम निवासी अशोक विहार कॉलोनी पानीपत को चोरी के एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने मोबाइल फोन अपने मामा के लड़के माई जी कॉलोनी निवासी सलाहुद्दीन पुत्र नूरहसन से 5 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी आदिल की निशानदेही पर दबिस देते हुए आरोपी सलाहुद्दीन को चोटाला रोड से काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने माई जी कालोनी में स्थित शिवा इंटरप्राइजेज मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना किला में राजेश निवासी देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया थाना किला में राजेश निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसने माई जी कॉलोनी में लार्ड शिवा इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान की हुई है। 5 अक्तूबर की साय वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर खुला हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो CCTV कैमरे की डीवीआर, 12 हजार रूपए व 8 मोबाइल फोन नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय नगदी सहित उक्त सामान चोरी कर ले गए। राजेश की शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी सलाहुद्दी से खुलासा हुआ की उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने व महंगे मोबाइल फोन रखने का शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान से चोरी किये पैसे खाने पीने में खर्च कर दिऐ। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 8 मोबाइल फोन व डीवीआर बरामद पुलिस टीम ने आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments