Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


मकान से जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चेन व 13 हजार रुपये बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस ने देवी मंदिर के पीछे उत्तम नगर में मकान से सोने, चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोपी को बुधवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ अखमिचा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरीशुदा जेवरात में से चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चेन व 13 हजार रूपए बरामद किए।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने उत्तम नगर में 20 दिन पहले रात के समय एक मकान से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो कड़े व एक चेन चोरी करना स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने गोलू ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने मकान से सोने, चांदी के जेवरात चोरी किए। चोरी किया सोने का मंगलसूत्र व तीन अंगूठियां अपने एक दोस्त के माध्यम से 65 हजार रूपए में बेच दी थी। दोस्त ने उसको 50 हजार रूपए देकर बाकी के 15 हजार रूपए अपने पास रख लिए।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया चोरी के सोने के जेवरात बेचकर हासिल की 50 हजार की नगदी में से 37 हजार रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च की दिए। बचे चांदी के जैवरात लेकर आरोपी बुधवार को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बचे 13 हजार रूपए, चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चेन बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी का माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी बीते अप्रैल माह में पानीपत जेल से बाहर आया था।

चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में शुभम पुत्र राजकुमार निवासी उत्तम नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। शुभम ने थाना तहसील कैंप में दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने 3 जुलाई को घर पर अलमारी में सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की पाजेब, चेन व कड़े रखे थे। 6 जुलाई को अलमारी की जांच की तो उक्त जेवरात नहीं मिले। अज्ञात चोर जेवरात चोरी कर ले गया। थाना तहसील कैंप में शुभम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच तथा आरोपी पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply