जिला पानीपत पुलिस में तैनात 86 कांस्टेबल पदोन्नत होकर बने हेड कांस्टेबल.
-पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले सभी जवानों को पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : 02 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले कांस्टेबल बलवान, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल प्रवीन, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल प्रदीप व अन्य सभी को हेड कांस्टेबल पदोन्नत करते हुए बधाई दी। साथ ही भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने इस अवसर पर मौजूद नव पदोन्नत सभी हेड कांस्टेबल का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। पदोन्नत होने पर अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और हर प्रकार की कसौटी पर खरा उतरेगें।
इस अवसर पर एसपी रीडर एएसआई सुभाष, स्टेनो राजबीर, पीआरओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

Comments