Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 4 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने बलजीत नगर नाका के नजदीक गंदा नाला पटरी पर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव ढींढार हाल शास्त्री कॉलोनी समालखा के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 गुरूद्वारा की और से गंदा नाला पटरी होते हुए सनौली रोड की तरफ आएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत गंदा नाला पटरी पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गुरूद्वारा की और से एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाका पर बाइक रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान असलम उर्फ राणा पुत्र बस्ती निवासी ढिंढार हाल शास्त्री कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक जुलाई 2025 में समालखा की पंचवटी कॉलोनी में एक इलेक्ट्रिकल कंपनी के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा डाडोला निवासी नरेश पुत्र कवरभान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ समालखा थाना में वर्ष 2023 में चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने जेल से बाहर आकर जुलाई 2025 में समालखा से उक्त बाइक चोरी की। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह बुधवार को चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में पानीपत ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply