आई.बी.(पी.जी) महाविद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया
BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में आई. बी. (पी.जी) महाविद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. एम. ए. हिंदी तृतीय सेमेस्टर में छात्रा ज्योति ने प्रथम, पूजा रानी ने तृतीय, प्रियंका व शंकर ने सातवां व सूचिका ने दसवां स्थान प्राप्त किया. एम. ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर में प्रियंका ने प्रथम, प्रीति ने चतुर्थ, संजू ने नौवां एवं मनीषा ने ग्यारवाँ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया.
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार इन विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा व हर संभव मदद की जाएगी | हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं अधिक मेहनत करके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व प्राध्यापकों की मेहनत वह कुशल मार्गदर्शन को दिया | सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. गुरनाम, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा व डॉ. रेखा मौजूद रहे |

Comments