राष्ट्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता “कॉमर्स क्विजार्ड 2023 ” का आयोजन किया गया जिसमें वाणिज्य, अर्थशास्त्र, व्यवसाय और करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों हरियाणा ,पंजाब आदि शहरों से लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के इस बदलते हुए परिवेश में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जिससे उनका समग्र विकास हो सके।उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सीखने के प्रोसेस को मजेदार बनाना है।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उजागर किया जा सकता है और विद्यार्थियों को आत्म मूल्यांकन करने में भी सहायता करती है। इस प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रोफेसर अजयपाल सिंह और प्रोफेसर माधवी ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से विद्यार्थी टाइम मैनेजमेंट जैसी स्किल्स सीखते है जो भविष्य मे मददगार साबित होती है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गगनदीप (करनाल) द्वितीय स्थान पर आस्था (कुरुक्षेत्र) और तृतीय स्थान पर रितिका (पानीपत) रही। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रोफेसर रितिका जताना, प्रोफेसर रुचिका बत्रा, प्रोफेसर पूजा डूडेजा, प्रोफेसर आकांक्षा, प्रोफेसर सोनिया विरमानी, प्रोफेसर सुखजिंदर और प्रोफेसर जागृति का मुख्य योगदान रहा । विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments