सेफर इंटरनेट डे पर साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक.
BOL PANIPAT : आधुनिक युग में मोबाइल फोन और इन्टरनेट हमारी आवश्यकता है। हर आयु वर्ग का व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या मॆ इनका उपयोग करता है।हम किस प्रकार इनसे होने वाले अपराधों के विषय में जागरूक रह सकते हैं ।इसके बारे में साइबर क्राइम ब्रांच से लीजा आहूजा ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को अवगत कराया। इस विशेष जागरूकता सत्र में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने भाग लिया। साइबर क्राइम से संबंधित छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी।साइबर क्राइम से बचाव का सर्वोत्तम तरीका है अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और अपने बैंक खातों की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से नहीं बतानी चाहिए। हमें अंजान लोगों से मित्रता बढ़ाने से पहले उसके विषय में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। विद्यार्थियों नें इस सत्र से अनेक ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल की।और यह संकल्प लिया कि हम अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को सार्वजनिक नहीं करेगें और साइबर क्राइम से सावधान रहेगें। प्रधानाचार्या ने इस ज्ञानवर्धक और रुचिकर सत्र के लिए आज के कार्यक्रम के मुख्यातिथि लीजा आहूजा का धन्यवाद किया।

Comments