कार से 98 किलो गांजा बरामद. नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2022, कार से 98 किलो गांजा बरामद. नशा तस्कर गिरफ्तार . बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है. आरोपी गांज (मादक पदार्थ) को बापौली व आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए आन्ध्र प्रदेश से कम कीमत पर खरीद कर लाया था।
सीआईए-वन पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर एक कार सवार नशा तस्कर को 98 किलो गांजा (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेजबीर पुत्र चंदू राम निवासी गोला खेड़ा बापौली के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह गांजा को आन्ध्र प्रदेश के कम कीमत पर खरीद कर बापौली व आस पास के क्षेत्र मे तस्करी करने के लिए लेकर आया था। बरामद गांजा व कार को कब्जा पुलिस में लेकर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी तेजबीर को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड सैक्टर 29 कट पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार सवार एक युवक सिवाह की और से चौटाला रोड होते हुए बापौली की तरफ जाएगा। कार में काफी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद सफेद रंग की एक टाटा नेक्सन कार सिवाह की तरफ से आई। पुलिस टीम ने कार को नाका पर रूकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे आरोपी युवक को काबु कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान तेजबीर पुत्र चंदू राम निवासी गोला खेड़ा बापौली के रूप में बताई। नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार की तलाशी ली तो कार के अंदर रखे दो प्लास्टिक के बोरो से भारी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 98 किलो पाया गया।

Comments