Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT ,  4 फरवरी।  मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने सभी जिला उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों व एलडीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए फीडबैक लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।बैठक में पानीपत लघु सचिवालय से उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम योजना पर गम्भीरता से काम कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों का आर्थिक उत्थान हो इसके तहत अधिकारियों की टीम लगी हुई है।

ग्राम संरक्षकों को काम में लगाए: डीसी

वीडियो कांफ्रेंस के बाद डीसी सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में अधिक से अधिक गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए ग्राम संरक्षकों का काम में साथ लें ताकि सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके और पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गांव में सर्वे के कार्य में जो भी आवश्यक हो ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को योजना बनाकर काम में लगाएं। जहां पर भी जरूरत हो वैटनरी सर्जन की भी डयूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाकर ट्रेनिंग की व्यवस्था भी करवाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एलडीएम कमल गिरिधर, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक एवं सम्बंधित विभागों के सभी विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments