Friday, October 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में प्रदूषण जांच केंद्रों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 केंद्र मिले बंद

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 30, 2026 Tags: , , , ,

64 प्रदूषण जांच केंद्रों का किया निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर 3 के चालान. आगे भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

BOL PANIPAT , 30 अक्टूबर। जिला परिवहन विभाग ने जिले में प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती बरतते हुए व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले कुल 64 प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 8 केंद्र बंद मिले, जबकि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर 3 केंद्रों के नियमानुसार चालान किए गए।
जिला परिवहन अधिकारी डॉ नीरज जिंदल ने बताया कि
प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। भविष्य में भी इन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्र संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments


Leave a Reply