बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, बाइक चोरी की दो वारदातो का खुलासा।
BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, बाइक चोरी की दो वारदातो का खुलासा। आरोपी की पहचान रजत निवासी विधानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। प्रारंम्भिक पुछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातो का खुलाशा हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत पुत्र ऋषिपाल निवासी विधानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी ने चोरीशुदा एक बाइक का स्पेयर पार्ट खोलकर राह चलते कबाड़ी को बेच दिया। आरोपी रजत की निशानदेही विधानंद कॉलोनी में उसके घर से चोरीशुदा एक बाइक व एक बाइक का ढांचा बरामद कर आरोपी रजत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस टीम को सोमवार साय गुप्त सूचना मिली थी की संद्विगध किस्म का एक युवक चोटाला रोड पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने अपनी पहचान रजत पुत्र ऋषिपाल निवासी विधानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए गत दिनो पानीपत में अलग-अलग स्थान से दो बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातो बारे थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
आरोपी से बाइक चोरी की निम्न वारदातो का खुलासा हुआ :-
- आरोपी रजत ने 8 जनवरी को ग्रीन पार्क के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सैक्टर-11/12 निवासी महफुज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (आरोपी रजत ने उक्त बाइक से स्पेयर पार्ट निकाल कर राह चलते कबाड़ी को बेच दिया, बाइक का ढांचा बरामद।)
- आरोपी रजत ने 27 जनवरी की साय ग्रीन पार्क के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सैक्टर-11 निवासी सुमित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)

Comments