Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


120 घंटे की ऑनलाइन एआई वर्चुअल इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 8 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के इंटर्नशिप सेल द्वारा आईसीटी अकादमी तथा द एआई स्कूल, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित 120 घंटे की ऑनलाइन एआई वर्चुअल इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 8 विद्यार्थियों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस इंटर्नशिप के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बिना कोडिंग के एआई एजेंट्स के निर्माण एवं उनकी कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए अवसरों के लिए तैयार करना था।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की इंटर्नशिप विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, व्यावहारिक कौशल विकसित करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता करती हैं।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान तथा मार्केटिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इंटर्नशिप सेल की समन्वयक डॉ. चेतना नरूला ने कहा कि विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती हुई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना समय की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ाने का अवसर मिला।

Comments


Leave a Reply