Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


गणित के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी. कॉम प्रथम  वर्ष  के गणित के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है । प्रतियोगिता में अनुष्का मल्होत्रा ने प्रथम व मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे  शिक्षण कौशल का विकास होता है। गतिविधि का संचालन प्रो. सौरव ने किया | इस अवसर पर प्रो. मानसी ,प्रो. कोमल, प्रो. साक्षी, प्रो. कीर्ति मौजूद रहे |

Comments