Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए कट एंड क्रिएट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई. बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए एक कट एंड क्रिएट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति, माफी, दीपांजली द्वितीय स्थान पर मुस्कान, पूनम, गार्गी, तृतीय स्थान पर कोमल, हिमानी व मुस्कान व आरती कोमल व पारुल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग विद्यार्थियों को बधाई दी और संबोधित करते हुए कहा कि कट एंड क्रिएट का मतलब है पुरानी सामग्री से कुछ नया बनाना | उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। इससे मूल्यवान अवशिष्ट पदार्थों के पुन: उपयोग से शानदार व उपयोगी उत्पादों का विकास हो सकता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा जी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई नई-नई कृतियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया | इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.कॉम फाइनल ईयर कि मेंटर  प्रो. रितिका जताना द्वारा किया गया

Comments